एक बच्चे की फ़रियाद बिहार के मुख्यमंत्री से

"हमें धन-दौलत नहीं,हमें शिक्षा दे दीजिए...ताकि हम पढ़कर लिखकर आईएएस बनकर अपने बिहार को बेहतर बना सकें"...

जी हां... दोस्तों...ये फरियाद हैं  बिहार के नालन्दा जिले के अंतर्गत हरनौत के महज़ 11 वर्ष के एक छोटे से लड़के सोनू की...बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी से...
ऐसा जिगरा, ऐसी फ़रियाद एक बिहारी ही कर सकता है...
      आज एक चन्द्रगुप्त शासन से सच्ची व अच्छी शिक्षा की मांग करके खुद को काबिल बनाकर बिहार को बेहतर बनाने की हुंकार भर रहा है...क्योंकि बिहार के चन्द्रगुप्त को यह भरोसा है कि वो अपनी काबिलियत से बिहार को फिर से वही गौरव का दर्जा दिलवा सकता है...
                            बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस फ़रियादी की आवाज़ में आप बिहार के दर्द को समझें, आधारभूत शिक्षा व्यवस्था पर तनिक विशेष ध्यान देने की कृपा करें...शिक्षा वो हथियार है जिससे बिना रक्त बहाए हम फिर से अखण्ड साम्राज्य की स्थापना कर सकते हैं...बिहार की दिशा व दशा को बदलने की एक मात्र कुंजी शिक्षा ही है....
                 इस छोटे से बालक के जज़्बे को प्रभाकर कुमार 'माचवे'  का सलाम है, इसके भीतर जो शिक्षा पाने की आग लगी है,ईश्वर से कामना करता हूँ प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रवाह कहीं ये बुझ न पाएं...और प्रदेश का हर युवा इसकी चिंगारी से खुद के भीतर उसी आग को पैदा करें...
                   जय बिहार ! जय जय बिहार !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

KBC की यह घटना बहुत कुछ कहती है...

नेपाल में हुए विद्रोह का पूरा सच

घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...