जीवन के दो बड़े निर्णय
जीवन के ये दो बड़े निर्णय – आपकी जिंदगी को स्वर्ग भी बना सकते और नरक भी... जीवन वही है जो हम चुनते हैं... रास्ते हमारे सामने होते हैं, पर उस पर चलने का निर्णय हमारा होता है... यही वजह है कि आज हम जैसे भी हैं, वो हमारे ही चुनावों का नतीजा है... इन चुनावों में दो ऐसे निर्णय हैं जो इंसान की पूरी जीवनयात्रा की दिशा तय कर देते हैं—पहला निर्णय नौकरी और दूसरा निर्णय शादी... ये दोनों मिलकर तय करते हैं कि हमारी जिंदगी एक सुखद स्वर्ग बनेगी या क्लेशमय नरक... नौकरी महज़ रोज़ी-रोटी का साधन नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा की पहली सीढ़ी है...नौकरी चुनते समय हम अक्सर सिर्फ़ तनख़्वाह देखते हैं, लेकिन अनुभव सिखाता है कि माहौल और सीखने के अवसर कहीं ज़्यादा महत्त्वपूर्ण होते हैं... एक अच्छी नौकरी इंसान के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलती है, पर गलत नौकरी ऐसा बोझ बन जाती है कि हर सुबह अलार्म की आवाज़ भी एक सज़ा लगे... गलत नौकरी का मतलब यह नहीं कि जीवन वहीं थम गया, लेकिन हाँ, यह जरूर है कि एक गलत शुरुआत इंसान को हताश और अविश्वासी बना सकता है..और यदि शुरुआत सही हो जाए तो ...