क्या भारत पाकिस्तान से भी ज्यादा भूखा है ?

प्रश्न :- क्या हिंदुस्तान अपने पड़ोसी देशों की तुलना में ज्यादा भूखा है ? 

मेरा उत्तर :- बिल्कुल नहीं....

अगला प्रश्न :- तो क्या ये आंकड़े झूठे हैं ?

मेरा उत्तर :- बिल्कुल,आंकड़े के लिए प्रयोग किया गया पैमाना अनुचित है...

2022 में जारी इस सूचकांक में भारत 107वें स्थान पर, वहीं पाकिस्तान 99वां, बंगलादेश 84 वें, नेपाल 81वें स्थान पर है...

यूरोपियन एजेंसियों के द्वारा इस सूचकांक के लिए चार पैमानों का निर्धारण किया गया है :-

1.अल्पपोषण - उम्र के हिसाब से वजन का कम होना

2.चाइल्ड वेस्टिंग -  पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का कद (लम्बाई) के हिसाब से वजन का कम होना

3.स्टंटिंग :- उम्र के हिसाब से कद का कम होना

4. पांच वर्षों से कम के बच्चों का मृत्यु दर

इन चार पैमानों में दो पैमानें चाइल्ड वेस्टिंग और स्टंटिंग को सार्वभौमिक नहीं माना जा सकता, क्योंकि लम्बाई और वजन सिर्फ भोजन पर निर्भर नहीं करते, ये मूलतः क्षेत्रीयता, भौगोलिक जलवायु और अनुवांशिकता पर भी निर्भर करते हैं...

अतः, इस सूचक के पैमाने सार्वभौमिक नहीं होने के कारण इसे एक आदर्श सूचक नहीं माना जा सकता...

प्रभाकर कुमार 'माचवे' की कलम से...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

KBC की यह घटना बहुत कुछ कहती है...

नेपाल में हुए विद्रोह का पूरा सच

घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...