सुदूर देहात में जल रही शिक्षा की मशाल !


अलीगंज प्रखंड के बालाडीह ग्राम में महिमा कांसेप्ट स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि " अब राजा का बेटा ही राजा नहीं बनेगा, बल्कि राजा वो बनेगा जो हक़दार है "...

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में स्कूल के चार बच्चों ने जो सफ़लता का कीर्तिमान रचा है वो प्रमाण है कि प्रतिभा सिर्फ़ आलीशान विद्यालयों की ऊंची इमारतों में नहीं बल्कि सुदूर देहात में भी मौजूद है...बड़ी-बड़ी आलीशान इमारतों में अध्ययन करने वाले बच्चों के सामने अपनी प्रतिभा का सूर्य दमकाने में ये बच्चें कामयाब हुए हैं...

सच में, शिक्षा ही वो शेरनी का दूध है,जो जितना पियेगा उतना जोर से दहाड़ेगा...

ऐसे बच्चें न सिर्फ अपने गांव के लिए ही बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं...इनके मार्गदर्शन में पूरी तन्मयता से लगे महिमा कांसेप्ट स्कूल के प्रिंसिपल,डायरेक्टर और सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई....
यक़ीनन....
"सृष्टि और प्रलय एक शिक्षक की गोद में ही पलते हैं"....

प्रभाकर कुमार 'माचवे' की कलम से....



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

KBC की यह घटना बहुत कुछ कहती है...

नेपाल में हुए विद्रोह का पूरा सच

घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...