ये खिलाड़ी गेंद नहीं, गेंदबाज़ के दिमाग से खेलता !
अनन्त आकाश की अनन्त गहराईयों में सूर्य सा चमकने वाले SKY को नमन !
यह न तो सचिन की तरह शानदार स्ट्रैट ड्राइव लगाता और न ही कोहली की तरह बेहतरीन कवर ड्राइव...न ही युवराज की पैरों पर बैठकर गगनचुम्बी छक्के...और न ही सहवाग की तरह कवर और पॉइंट के ऊपर से चौके...न लक्ष्मण की तरह कलामती कलाई है...और न ही गांगुली की तरह कदम बढ़ाकर चौके मारने का जिगरा....
इसमें ऐसा कुछ नहीं है, जो क्रिकेट बुक के क्रिकेटिंग शॉट के रूप में दर्ज है...लेकिन, फिर भी यह बल्लेबाज़ स्पेशल है...इसने अपने शॉट ईजाद किये हैं...
"लीक-लीक गाड़ी चले, लीके चले कपूत...
एकै लीके न चले...सुरमा...सिंह ...और सपूत"
इस खिलाड़ी ने यह साबित कर दिया है कि बने बनाये रास्ते पर तो हर कोई चलता है,किन्तु जो सुरमा होते हैं वो अपने रास्ते खुद बनाते...यदि काबिलियत पर भरोसा हो तो दुनिया एक न एक दिन आपके कारनामे को चमत्कार मानती है, और चमत्कार को नमस्कार करती है...
सूर्य कुमार यादव भारतीय क्रिकेट का वो उभरता हुआ सितारा है,जिसके बल्लेबाज़ी ने ये बतलाया है कि क्रिकेट सिर्फ़ शारीरिक खेल नहीं है...अच्छा बल्लेबाज़ बॉल को खेलता है,उसके मेरिट पर खेलता है...किन्तु, SKY बॉल को नहीं बल्कि गेंदबाज़ के दिमाग से खेलता है...उसे पता है कि 70 मीटर की त्रिज्या वाले फील्ड में मात्र 11 लोग ही है जो गेंद पकड़ सकते हैं...
जीवन में भी वही सुरमा होते हैं, जो अपने रास्ते खुद बनाते हैं...और अपने प्रतिद्वंदियों के दिमाग के साथ खेलकर उन्हें धाराशायी कर देते हैं...चाहे वो प्रतिद्वंदी कोई व्यक्ति हो या विचार... It's completely a mind game...
Prabhakar Kumar Machvey की कलम से
#sky #surya #cricket
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें