आज का प्यार बस व्यापार है...
आज का प्यार एक व्यापार है...सोचो,समझो,विचारों...उतर जाएगा यह बस एक खुमार है...
दृश्य में बॉलीवुड की दो फिल्में...एक 'मेरे शादी में जरूर आना' जिसकी अभिनेत्री राज्य लोक सेवा आयोग के रिजल्ट होते ही एक क्लर्क को छोड़कर ब्याह से पहले भाग गई...और वो लड़का इसके इन्तेक़ाम में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके डीएम बन जाता है...और उसके डीएम बनते ही उस लड़की में उसके प्रति फिर से प्यार उमड़ पड़ता है... जनाब, यह प्यार नहीं बस व्यापार है...
दूसरी फिल्म है, '12th fail'...अद्भुत पटकथा,सच्चे घटना पर फिल्माई गयी कहानी...एक लड़की एक लड़के के बिना कोचिंग के प्री निकालने के जज्बे से रोमांचित थी,उससे मिलने वो पुस्तकालय जाती है,जहां वो लड़का किसी एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की किताब को उलट पलट रहा था...लड़की उसे एरोनॉटिकल इंजीनियर समझ बैठती है और अपने जीवन के भविष्य को उस होनहार और सुयोग्य लड़के से जोड़कर देखने लगती है...लेकिन,जैसे ही इस झूठ का पर्दाफाश होता है...एक झटके से किनारे ले लेती है...और फिर जब उस लड़के में आग देखती है,उसमें उसके प्रति का पागलपन देखती है,वो जिद देखती है...तो फिर upsc की सफलता में उसका साथ देती है और साथ ही साथ असफल होने पर अन्य अच्छे विकल्पों को भी तैयार कर लेती है...वो चिट्ठी में बस यह कहने के लिए कहा जाता है कि तुम upsc निकालो या आटे चक्की में काम करो...हम तुम्हारे साथ रहेंगे... और फ़िल्म देखकर लड़के ये समझने लगते हैं कि अरे... यार...श्रद्धा कितनी लॉयल है,वो आटे चक्की में काम करने वाले के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार है...अरे मूरख.. जब विकल्प के तौर पर आटा चक्की ही था तो दिव्यकृति सर से अंतिम प्रयास में असफल होने पर पढ़ाने की योजना पर घण्टों चर्चा का क्या मतलब था...
अपनी आंखों को खोलो...तनिक विवेकवान बनो...प्रेम में होना अच्छी बात है,मगर प्रेम में अंधा होना कहाँ की समझदारी है !
इसलिए कहता हूँ...खुद पर काम करो,खुद को बेहतर बनाओ...प्रेमी बनो,मगर गिड़गिड़ाने वाले भिखारी नहीं...
और समझो... यह आज का प्यार बस एक व्यापार है...
#loveisbusiness #pyarvyapar
Prabhakar Kumar Machvey की कलम से...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें