दिल का मामला या साजिश !
सिर पर साड़ी का पल्लू, गले मे मंगलसूत्र,मांग में सिंदूर,जुबान पर बिल्कुल ही सहज हिंदी,मुस्कुराता चेहरा,दिखने में किसी अदाकारा से कम नहीं,आंखों की भाव-भंगिमा में जबरदस्त आत्मविश्वास... कैमरे पर बेबाक राय और प्रतिक्रिया देने का साहस....
भाई.... दाल में कुछ काला नहीं...मुझे तो पूरी दाल ही काली लग रही...
जी हां...दोस्तों...मैं बात कर रहा हूँ सीमा हैदर की...जो खुद को एक पाकिस्तानी बतला रही है, जो अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल आकर,फिर बॉर्डर को पार करके अपने भारतीय हिन्दू आशिक से ब्याह करके उसके घर मे बड़े ठाठ से ठकुराइन बनकर रह रही...
ये क्या हो रहा देश मे भाई..कोई सीमा सुरक्षा है या नहीं !
और, मीडिया को क्या बोलूं...मतलब TRP के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से भी समझौता कर लोगे ! मतलब, चल क्या रहा है देश मे यार....
हर रिपोर्टर उसके घर जाकर उसका इंटरव्यू ले रहा...वो बड़ी बेबाकी से अपने ऑनलाइन मोहब्बत की कहानी सुना रही, बड़ी चुटकी लेकर पाकिस्तान के हालात उससे जाने जा रहे...और तो और देश के कई पढ़े-लिखे लोग उसको देश की नागरिकता देने के लिए आलोन्दन कर रहे...
एक पाकिस्तानी मूल की मुस्लिम लड़की जो अपने आप को पांचवी पास बतला रही है,उसके चार-चार बच्चे हैं (व्यक्तिगत तौर पर तो मुझे ये भी सन्देह है,कि ये उसके बच्चे है भी या नहीं ), उसका पति उसके साथ विवाह के बाद दुर्व्यवहार करता था...विवाह के इतने वर्षों तक वो दुर्व्यवहार सहते रही और वो महिला इतनी हिम्मतबाज़ की नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों को लेकर भारत मे प्रवेश कर जाए,यहां शादी कर ले...रोज नया
इंटरव्यू दे...और पूरा देश उसकी उसके किस्से को 10 दिनों से किसी धारावाहिक की बड़े मजे से देखे...
कई हिन्दू संगठन को तो ये 5 मुसलमानों की घर वापसी नज़र आ रही, उन्हें तो गर्व हो रहा अपने सनातन संस्कृति पर...
अरे मूरख... ये पूर्णता राष्ट्रीय सुरक्षा की असफलता का मामला है... इसे हल्के में मत लीजिये, इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए और उस महिला को यथाशीघ्र हिरासत में लिया जाना चाहिए....
और यदि ये सच्ची मोहब्बत का भी मामला है तो नियम कानून के अनुसार उसे भारत मे रहने की अनुमति हो...उसके नाम पर पाकिस्तान में हिन्दू महिलाओं पर हमले हो रहे,वहां के हिन्दू भयभीत हैं...ये दो देशों के मध्य का वैधानिक मामला है, इसे सिर्फ व सिर्फ एक लड़की लड़के के प्रेम के मामले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए...
मुझे प्रथम दृश्य में यह एक साजिश का ही हिस्सा लग रहा...आपको क्या लगता ?
प्रभाकर कुमार 'माचवे' की कलम से....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें