हो चाँदनी जब रात देता हर कोई साथ..मगर अंधेरों में भी तुमने न छोड़ा विराट का हाथ...

हो चाँदनी जब रात, देता हर कोई साथ...मगर तुम अंधेरों में भी थामे रखी विराट का हाथ...

अनुष्का शर्मा...जबरदस्त अदाकारा...बिंदास लड़की...और सबसे महत्वपूर्ण भरोसेमंद, साहसी पत्नी...

जब अनुष्का और विराट की शादी हुई थी तो कइयों की तरह मुझे भी लगा था कि विराट जैसे बहुचर्चित और महत्वाकांक्षी लड़के को एक बिल्कुल सरल सहज लड़की से ब्याह करना चाहिए था...ये फिल्मी अभिनेत्री विराट जैसों के कैरियर को डूबा देगी,ऐसी लड़कियां उसे उसके मूल व्यक्तित्व से दूर कर देगी...खेल को छोड़कर ग्लेमर की दुनिया की चकाचौंध में भटका देगी...विवाह के बाद के शुरुआती परिणाम भी मेरे अंदेशे को सच साबित कर रहे थे...

लॉकडाउन में विरुष्का के जन्म के साथ ही मुझे लगने लगा था कि विराट का क्रिकेट कैरियर अब ढलते ढलते समाप्त हो जाएगा...

विराट के बल्ले से एक साधारण बल्लेबाज़ की तरह रन तो बन ही रहे थे,किन्तु शतकवीर शतक के लिए तरसता रहा... मैं अक्सर सोचा करता हूँ, जिस दिन विराट जैसा बल्लेबाज़ शून्य या कम स्कोर पर आउट होता होगा,उस रात उस पर क्या बीतता होगा...कैसी झुंझलाहट होगी...जब खुद की काबिलियत पर सन्देह होने लगता होगा, तो उसके कांधे पर रखा अनुष्का का वो ढांढस भरा हाथ और सिर्फ इतना कहना कि सब सही हो जाएगा...विराट को जिंदा रखता होगा !

कितनी-कितनी रातें विराट अनुष्का के गोद मे सिर रखकर रोता होगा,इसकी मैं सिर्फ कल्पना ही कर सकता...

पूजा पाठ से दूर भागने वाले लड़के को इनर इंजीनियरिंग की मदद से आध्यात्मिक शक्ति दिलाने का श्रेय अनुष्का को जाता है...अपने फिल्मी कैरियर को त्यागकर अपने पति की प्रगति में अपना सब कुछ झोंकना इतना आसान नहीं ! 

व्यक्तित्व के विकास में एक पत्नी की कितनी बड़ी भूमिका हो सकती है,इसकी जीवंत उदाहरण अनुष्का दिखती... सच में, स्त्री कुछ भी कर सकती...कुछ भी...

मानव को महामानव बना सकती है...एक साधारण से मनुष्य को ईश्वर बना सकती है...

आज इस साहसी,निर्भीक और बुलन्द नारी का जन्मदिन है...जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं अनुष्का ! 

प्रभाकर कुमार 'माचवे' की कलम से..

#happybirthdayanushkasharma #anushkasharma #hbd❤️ #viratwife

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

KBC की यह घटना बहुत कुछ कहती है...

नेपाल में हुए विद्रोह का पूरा सच

घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...