नहीं रहे बिहार के शान...रामविलास पासवान...

नहीं रहे...राजनीति के सबसे सटीक मौसम वैज्ञानिक..."रामविलास पासवान" यह सिर्फ एक नाम नहीं,भारतीय राजनीति का वो चुम्बक है,जिसने सत्ता को सदैव अपने आकर्षण से जोड़ कर रखा...राजनीति के ऐसे कुशल बाजीगर का ऐसे जाना हर शख्स के दिल को हल्का सा झकझोर देता है...बिहार के छात्र राजनीति से जन्मे एक युवा के मंत्रालय तक के सफ़र का नाम है..."रामविलास पासवान"...

बिहार की राजनीति के एक बड़े मजबूत खम्बे का बिहार चुनाव से ठीक पहले इस तरह छोड़ कर जाना,लोजपा पार्टी विशेषकर Chirag Paswan के लिए गहरे सदमे से कम नहीं है...अब झोपड़ी की रौशनी की पूरी जिम्मेवारी चिराग पर ही आस लगाए बैठी है...

रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले रामविलास पासवान बिहार के विधान सभा की राजनीति से ज्यादा  केंद्रीय राजनीति के धुर में खुद को  शामिल करने में कामयाब हुए...पार्टी की जिम्मेवारी अपने पुत्र चिराग को सौंपकर उन्होंने बिहार की राजनीति के भविष्य के नए सृजन के बीज जरूर बो दिए...

बिहार विधानसभा में लोजपा का अकेले चुनाव लड़ना चिराग पासवान के भविष्य के राजनीति के रणनीति का एक बड़ा प्रयोग है...केंद्रीय धुरी से जुड़ते हुए प्रदेश को नम्बर 1 बनाने का सपना क्या साकार हो पायेगा ये तो आने वाले 10 नवम्बर के चुनाव परिणाम तय करेंगे...
मगर इस विकट स्थिति में अपने लोकप्रिय,युवाओं के सपनों के परवाज़ जमुई लोकसभा के माननीय सांसद Chirag Paswan चिराग पासवान जी को जिस विश्वास और ढांढस की जरूरत है...प्रदेश के युवा होने के नाते उन्हें धैर्य के साथ आगे बढ़ने का हौसला देता हूँ....

"माननीय मंत्री श्री रामविलास पासवान को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि"....


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

KBC की यह घटना बहुत कुछ कहती है...

नेपाल में हुए विद्रोह का पूरा सच

घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...