'आधुनिक भारत के विश्वकर्मा '

आप बीजेपी को पसन्द या नापसन्द कर सकते,आप में से कई मोदी को भी नापसन्द कर सकते...किन्तु,नरेंद्र मोदी के द्वारा जो नए भारत की आधारशिला रखी जा रही,उसकी भव्यता,उसके सौंदर्य को आप दरकिनार नहीं कर सकते !

जी, नया भारत...क्या ख़ास है इस नए भारत में ?

◆अपनी पहचान को लेकर गौरवान्वित महसूस करने लगे हैं...आज किसी भी देश में भारतीय मूल के निवासी को खुद के भारतीय होने पर गर्व हो रहा है...इसकी स्पष्ट बानगी आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक में देख सकते.. 

◆ हमें अपना अतीत गौरवशाली लगने लगा है। देश की राजनीतिक आज़ादी के लिए जिस दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रवाद की भावना को बल देने के लिए अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करने के लिए कई सारे रचनात्मक प्रयोग किये गए थे,वो 2014 के बाद फिर से न सिर्फ सांस्कृतिक बल्कि सामाजिक,राजनीतिक,बौद्धिक रूप से सम्पन्न हमारे अतीत के प्रति हमें गर्व का अवसर दे रही...इस कड़ी में चाहे मंदिरों का कॉरिडोर हो या फिर संस्कृति मंत्रालय के रूप में एक नई सोच...या फिर हमारी नई शिक्षा नीति...

◆ हम अपनी मान्यताओं और विश्वासों को लेकर मुखर हो रहे हैं..चाहे वो सनातन की चैतन्यता हो या फिर भव्य राम मंदिर के शिलान्यास में मोदीजी का वैदिक रीति से पूजन हो...या फिर नए संसद भवन में सेनेगल की स्थापना...

◆ हम जात-पांत को भूलकर एक राष्ट्र के रूप में एक हो रहे हैं..राष्ट्रवाद की भावना उत्कर्ष पर है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद होने वाले सकारात्मक बदलाव से देख सकते....

◆हज़ारों सालों से हमारे अंदर मौजूद हीन भावना गायब हो रही है और हम एक कॉन्फिडेंस से भरे हुए समाज के रूप में आगे बढ़ रहे हैं...नए स्टार्टअप्स इसी मानसिकता के परिणाम हैं...

◆एक राष्ट्र के रूप में हममें बड़े सपने देखने की हिम्मत आ गयी हैं और पूरी दुनिया को पछाड़कर वैश्विक लीडर बनने का जूनून भी.... G-20 के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करवाकर G-21 बनाना हो या साझा प्रस्ताव पर सर्वसम्मति बनाना...

◆ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत - बायो ईंधन का प्रयोग हो या फिर सैन्य हथियारों में स्वदेशी हथियारों का बढ़ता प्रयोग

◆ तकनीक के क्षेत्र में भी अब पीछे नहीं - इसरो के चंद्रयान की कामयाबी का डंका पूरे विश्व में बजा...5g का सफल परीक्षण,UPI ट्रांसक्शन डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहा

◆ नारी शक्ति को पहली बार इतने गौरवशाली तरीके से देश के विकास से जोड़ा गया है और यह सिर्फ अकुशल श्रमिक के रूप में नहीं बल्कि इसरो के वैज्ञानिक के रूप में भी...जिसका सीधा प्रभाव लिंगानुपात के सुधार पर पड़ा है...

नए भारत के ऐसे कई बिंदु मैं गिना दूं...लेकिन, इस नए भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाले उस प्रणेता का आज जन्मदिन है तो थोड़ी बात उन पर भी होनी चाहिए....

वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?
नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया,
विघ्नों में रहकर नाम किया।

दिनकर की यह पंक्तियां निश्चित तौर पर देश के सबसे यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्य कौशल क्षमता और विश्व प्रसिद्धि  को देखते हुए आज के तारीख़ में सबसे सटीकता के साथ जुड़ाव रख रही है...

आपमें से कई लोगों को लग रहा होगा कि मोदी में ऐसा क्या ख़ास है, तो बिंदुवार अपनी बात रखता हूँ...मुझे मोदीजी का व्यक्तित्व अत्यंत चमत्कारी क्यों लगा ? 

- किसी भी काम को हल्के में ना लेना 
- फ़ालतू की चीज़ों में अपना टाइम बर्बाद ना करना 
- कड़े अनुशासन से अपने दिन को 18 घंटे का बनाना 
- हर काम में अपना 101 % देना 
- हर काम की तैयारी बहुत पहले से शुरू कर देना 
- किसी काम के लिए किसी के भरोसे नहीं रहना 
- सफलता के लिए हर संभव तरीका अपनांना 
- हर काम के ‘प्लान-बी,सी,डी और ई’ रखना 
- कभी किसी सफलता से संतुष्ट ना होना 
- सबसे बड़ी बात हमेशा अपने हौसले बुलंद रखना 

सच में, यह कहना अनुचित नहीं होगा कि "मोदी है तो मुमकिन है"

जन्मदिवस पर मोदीजी को अनन्त शुभकामनाएं !

प्रभाकर कुमार की कलम से...


#narendramodi #happybirthday

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

KBC की यह घटना बहुत कुछ कहती है...

नेपाल में हुए विद्रोह का पूरा सच

घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...