आज का प्यार बस व्यापार है...
आज का प्यार एक व्यापार है...सोचो,समझो,विचारों...उतर जाएगा यह बस एक खुमार है... दृश्य में बॉलीवुड की दो फिल्में...एक 'मेरे शादी में जरूर आना' जिसकी अभिनेत्री राज्य लोक सेवा आयोग के रिजल्ट होते ही एक क्लर्क को छोड़कर ब्याह से पहले भाग गई...और वो लड़का इसके इन्तेक़ाम में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके डीएम बन जाता है...और उसके डीएम बनते ही उस लड़की में उसके प्रति फिर से प्यार उमड़ पड़ता है... जनाब, यह प्यार नहीं बस व्यापार है... दूसरी फिल्म है, '12th fail'...अद्भुत पटकथा,सच्चे घटना पर फिल्माई गयी कहानी...एक लड़की एक लड़के के बिना कोचिंग के प्री निकालने के जज्बे से रोमांचित थी,उससे मिलने वो पुस्तकालय जाती है,जहां वो लड़का किसी एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की किताब को उलट पलट रहा था...लड़की उसे एरोनॉटिकल इंजीनियर समझ बैठती है और अपने जीवन के भविष्य को उस होनहार और सुयोग्य लड़के से जोड़कर देखने लगती है...लेकिन,जैसे ही इस झूठ का पर्दाफाश होता है...एक झटके से किनारे ले लेती है...और फिर जब उस लड़के में आग देखती है,उसमें उसके प्रति का पागलपन देखती है,वो जिद देखती है...तो फिर upsc...