संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल का मामला या साजिश !

चित्र
सिर पर साड़ी का पल्लू, गले मे मंगलसूत्र,मांग में सिंदूर,जुबान पर बिल्कुल ही सहज हिंदी,मुस्कुराता चेहरा,दिखने में किसी अदाकारा से कम नहीं,आंखों की भाव-भंगिमा में जबरदस्त आत्मविश्वास... कैमरे पर बेबाक राय और प्रतिक्रिया देने का साहस.... भाई.... दाल में कुछ काला नहीं...मुझे तो पूरी दाल ही काली लग रही... जी हां...दोस्तों...मैं बात कर रहा हूँ सीमा हैदर की...जो खुद को एक पाकिस्तानी बतला रही है, जो अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल आकर,फिर बॉर्डर को पार करके अपने भारतीय हिन्दू आशिक से ब्याह करके उसके घर मे बड़े ठाठ से ठकुराइन बनकर रह रही... ये क्या हो रहा देश मे भाई..कोई सीमा सुरक्षा है या नहीं ! और, मीडिया को क्या बोलूं...मतलब TRP के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से भी समझौता कर लोगे ! मतलब, चल क्या रहा है देश मे यार.... हर रिपोर्टर उसके घर जाकर उसका इंटरव्यू ले रहा...वो बड़ी बेबाकी से अपने  ऑनलाइन मोहब्बत की कहानी सुना रही, बड़ी चुटकी लेकर पाकिस्तान के हालात उससे जाने जा रहे...और तो और देश के कई पढ़े-लिखे लोग उसको देश की नागरिकता देने के लिए आलोन्दन कर रहे... एक पाकिस्तानी मूल की म...

लड़कियों का बेवजह लड़का जैसा बनने की चाह तबाही है...बस,तबाही !

चित्र
स्त्रियों का पुरुषों जैसा बनने की अंधी चाह बस एक तबाही है और कुछ नहीं ! पश्चिम की हवा अब धीरे-धीरे भारतीय शहरों के रास्ते गांवों तक भी फैलता जा रहा है...भारत जिसकी आत्मा गांवों में बसती है, अब वो आत्मा भी पाश्चात्य के प्रभाव में दूषित होते जा रही...  स्त्री समाज ने पुरुषों के दमन के प्रतिरोध में जो प्रतीकात्मक व्यवहार प्रस्तुत किया है,उससे न सिर्फ स्त्री समाज का नुकसान है,बल्कि इसके साथ-साथ स्त्री-पुरुष के भिन्न गुणों से जीवन का सर्वांगीण विकास हो रहा था उसमें अवरुद्धता आएगी और सौंदर्य ही समाप्त हो जाएगा... बराबरी की अंधी दौड़ में,अपनी गरिमा जो एक स्त्री का गौरव हुआ करता था...आज स्त्री उसे ही खो रही है...इस दौड़ में पुरुष बनने की होड़ में उसकी सफलता भी उसे दूसरे दर्जे का ही पुरुष बनाएगी और इस चक्कर में वो स्त्री के दिव्य गुणों को खो देगी...पूरे संसार के लिए बस एक वासना की वस्तु बनकर रह जायेगी... और वो वासना भी बस त्वचा का आकर्षण भर रह जायेगा,छिछला....जैसे ही पुरुष का अनुराग उसके भीतर की कुरूपता को देखेगा उस वासना से उसे घृणा होने लगेगी और वो नए के पीछे दौड़ेगा.....