हो चाँदनी जब रात देता हर कोई साथ..मगर अंधेरों में भी तुमने न छोड़ा विराट का हाथ...
हो चाँदनी जब रात, देता हर कोई साथ...मगर तुम अंधेरों में भी थामे रखी विराट का हाथ... अनुष्का शर्मा...जबरदस्त अदाकारा...बिंदास लड़की...और सबसे महत्वपूर्ण भरोसेमंद, साहसी पत्नी... जब अनुष्का और विराट की शादी हुई थी तो कइयों की तरह मुझे भी लगा था कि विराट जैसे बहुचर्चित और महत्वाकांक्षी लड़के को एक बिल्कुल सरल सहज लड़की से ब्याह करना चाहिए था...ये फिल्मी अभिनेत्री विराट जैसों के कैरियर को डूबा देगी,ऐसी लड़कियां उसे उसके मूल व्यक्तित्व से दूर कर देगी...खेल को छोड़कर ग्लेमर की दुनिया की चकाचौंध में भटका देगी...विवाह के बाद के शुरुआती परिणाम भी मेरे अंदेशे को सच साबित कर रहे थे... लॉकडाउन में विरुष्का के जन्म के साथ ही मुझे लगने लगा था कि विराट का क्रिकेट कैरियर अब ढलते ढलते समाप्त हो जाएगा... विराट के बल्ले से एक साधारण बल्लेबाज़ की तरह रन तो बन ही रहे थे,किन्तु शतकवीर शतक के लिए तरसता रहा... मैं अक्सर सोचा करता हूँ, जिस दिन विराट जैसा बल्लेबाज़ शून्य या कम स्कोर पर आउट होता होगा,उस रात उस पर क्या बीतता होगा...कैसी झुंझलाहट होगी...जब खुद की काबिलियत पर सन्देह होने लगता होगा, तो उसके कां...