घूंघट में खान सर की दुल्हनियाँ...
पूरे भारत के हिंदी पट्टी के सबसे चर्चित शिक्षक खान सर ने भारत-पाक युद्ध के समय गुपचुप तरीके से शादी कर ली, जिसका कारण उन्होंनें पारिवारिक दबाव को बताया... और सबसे खुशी की बात यह है कि इस शादी का खुलासा उन्होंने अपने क्लास में अपने बच्चों को बताकर किया और क्लासरूम खुलकर कहा कि कि उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण उनके स्टूडेंट्स हैं... मगर, २ जून को अपने पारिवारिक सदस्यों व पूरे भारत के सभी स्टार्स शिक्षकों व राजनेताओं के साथ उन्होंने अपनी शादी का रिसेप्शन पार्टी रखा... और हैरतअंगेज बात यह है कि इस रिसेप्शन पार्टी में खान सर की दुल्हनियाँ A.S khan घूंघट में थी...एक लाइव वीडियो में तो मैंने यहाँ तक देखा कि सभी अतिथि खान सर को ही बधाई स्वरूप तोहफे देकर, उन्हीं के साथ फोटो खिंचवाकर स्टेज से उतर रहे थे... दुल्हनियों का न कोई स्वागत, न उनसे कोई बात... फोटो की तो बात ही छोड़िए, सभी ने उसी घूंघट वाली के साथ फोटो खिंचवाई जिनकी तस्वीर देखने के लिए गूगल पर सर्च किया जा रहा है। खान सर... के साथ यह पहला मुद्दा नहीं है ,ऐसी रहस्यमयता पैदा करना इनकी फितरत रह...