'आधुनिक भारत के विश्वकर्मा '
आप बीजेपी को पसन्द या नापसन्द कर सकते,आप में से कई मोदी को भी नापसन्द कर सकते...किन्तु,नरेंद्र मोदी के द्वारा जो नए भारत की आधारशिला रखी जा रही,उसकी भव्यता,उसके सौंदर्य को आप दरकिनार नहीं कर सकते ! जी, नया भारत...क्या ख़ास है इस नए भारत में ? ◆अपनी पहचान को लेकर गौरवान्वित महसूस करने लगे हैं...आज किसी भी देश में भारतीय मूल के निवासी को खुद के भारतीय होने पर गर्व हो रहा है...इसकी स्पष्ट बानगी आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक में देख सकते.. ◆ हमें अपना अतीत गौरवशाली लगने लगा है। देश की राजनीतिक आज़ादी के लिए जिस दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रवाद की भावना को बल देने के लिए अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करने के लिए कई सारे रचनात्मक प्रयोग किये गए थे,वो 2014 के बाद फिर से न सिर्फ सांस्कृतिक बल्कि सामाजिक,राजनीतिक,बौद्धिक रूप से सम्पन्न हमारे अतीत के प्रति हमें गर्व का अवसर दे रही...इस कड़ी में चाहे मंदिरों का कॉरिडोर हो या फिर संस्कृति मंत्रालय के रूप में एक नई सोच...या फिर हमारी नई शिक्षा नीति... ◆ हम अपनी मान्यताओं और विश्वासों को लेकर मुखर हो रहे हैं..चाहे वो सनातन की चैतन्यता ह...