कोरोना और भारत
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 भारत में कोरोना और एक ओर अर्थव्यवस्था... प्रभाकर कुमार ''माचवे' कोरोना पूरे विश्व में आज कल इसी के चर्चे हैं। सूक्ष्मदर्शी वायरस ने आज पूरी दुनिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। सुपर पावर अमेरिका इस सूक्ष्मदर्शी के समक्ष खुद को विवस पा रहा है। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है , स्थिति और भी भयावह होने की कगार पर है। करोना सुरसा की तरह अपना मुंह फैलाते जा रही और बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है। भारत ने लॉक डाउन करके स्थिति को नियंत्रित रखने का अब तक तो प्रयास किया है, किंतु इससे असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की स्थिति बदतर होने की पूरी संभावना है केंद्र व राज्य सरकार के साथ साथ कई सहायता समूह ने भी इस विषम परिस्थिति में अपनी भूमिका निभाया है किंतु अब भी मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। भारत में 21 दिन का लॉक डाउन का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद भी इसकी तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही है । हर रोज कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की जीवन में दोहरी चुनौती का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। वर्तमान में स...