प्रभाकर के सवाल जमुई लोजपा सांसद उम्मीदवार के जवाब...
प्रभाकर के सवाल, लोजपा जमुई सांसद उम्मीदवार अरुण भारती के जवाब... प्रभाकर का पहला सवाल - क्षेत्र के युवाओं के रोजगार के लिए आपके पास क्या विजन है ? अरुण भारती जी का जवाब - युवाओ को सर्वप्रथम अपने स्किल पर काम करना होगा,अपने शिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ स्किल सीखना जरूरी है...सरकारी नौकरी कभी भी रोजगार की मांग को पूरा नहीं कर सकती...रोजगार परक शिक्षा समय की मांग है... दूसरा सवाल - हमारा क्षेत्र जल की कमी के कारण सुखाड़ से ग्रसित है,गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की समस्या भी बढ़ती जा रही...आपके पास क्या समाधान है ? जवाब - हमें वर्षाजल संरक्षण पर जोर देना है,साथ ही लोगो को जागरूक कर जल की बर्बादी को रोकना है... तीसरा सवाल - क्षेत्र में कृषिजनित उद्योग व अन्य उद्योग के विकास के लिए एक बेहतर सम्भावना है,आप इसे कैसे शुरू करेंगे ? जवाब - मैं राजनीति से पहले उद्योग का संचालन कर रहा था,मुझे इसका बेहतर अनुभव है और मुझे लगता है कि एक सांसद के रूप में मैं क्षेत्र में उद्योग का विस्तार कर सकता हूँ... चौथा प्रश्न - लोग आपको बाहरी मान रहे, लोगो को भय है कि चुनाव जीतने के बाद आप दर्शन ...